टीकमगढ़ । दिनाक 09 अक्टूबर 2023 सोमबार को क्रांति गौड़ का राय क्रिकेट अकेडमी द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे टीकमगढ़ जेल अधीक्षक प्रतीक कुमार जैन सुवी जैन ने बताया की ये बड़े गौरव की बात है की टीकमगढ़ जिले मे अमर शहीद महिला लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे बुंदेलखंड मे एक मात्र टूर्नामेंट किया जाता है जहा क्रांति गौड़ जैसी बहिनों के लिए एक अच्छा प्लेट फार्म मिला जिससे आज यह बेटी बुंदेलखंड का नाम रोशन कर रही है ऐसे टूर्नामेंट मध्यप्रदेश मे प्रत्येक जिले मे होने चाहिए और कहा की क्रांति गौड़ जल्द इंडिया टीम मे खेले जिससे बुंदेलखंड का नाम रोशन होगा और क्रांति की हर सम्भब मदत के लिए मैं सदैव तैयार रहूँगा। अमर शहीद महिला लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सयोंजक विनय प्रताप सिंह सिंह ने बताया की अमर शहीद महिला लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य यही है की ज्यादा से ज्यादा बहिनों बेटिओं को क्रिकेट क्षेत्र मे प्लेट फार्म मिले जिससे बहिने बेटियां टीकमगढ़ जिले व बुंदेलखंड का नाम रोशन करें आज इसकी मिशाल बनी क्रांति गौड़ बहिन का सिलेक्शन अंडर 22 रणजी टीम मे हुआ चयन, ये बड़े गौरव की बात है आज बहिन का 08 साल से टीकमगढ़ जिले मे अलग पहचान बनाने बाला एक मात्र लेदर बॉल टूर्नामेंट टीकमगढ़ जिले मे होता आ रहा है जिसमे टीकमगढ़ जिले के ब्यापारी बर्ग समाज सेवियों के द्वारा कराया जाता है वीर सिंह लोधी टूर्नामेंट सह सयोजक द्वारा इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मातृशक्ति संगठन पड़धिकारियो ने बहिनों, बेटियों का सदैव मनोबल बढ़ाने की बात कही और उनके लिए सदैव सहयोग को लेकर तत्पर रहने की भी बात कही। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी एवं टूर्नामेंट के सरक्षक डॉ विनोद राय, अंशुल मोना जैन, प्रतीक्षा जैन, दीपिका जैन आशीष जैन हरिसिंह दुष्यंत राजपूत, सुनीता खरे कायस्थ महा सभा अध्यक्ष मातृशक्ति संगठन उपाध्यक्ष शारदा नायक,सरिता तिवारी, स्वाति सिंह गौर मणि चतुर्वेदी वी क्लव अध्यक्ष महक अग्रवाल गीता रैकवार सोनिया गोहर गीता रैकबार प्रियंका राजपूत समर्रा ,टूर्नामेंट सचिव अंकित प्रजापति प्रिन्स नापित वैभव चतुर्वेदी शैलेन्द्र विश्वकर्मा पहाड़ी खुर्द सहित तमाम मौजूद रहे प्रेस को यह तमाम जानकारी अमर शहीद महिला लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक विनय प्रताप सिंह ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

