टीकमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेष शर्मा द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन कार्यक्रम और जिले में की गई चुनाव तैयारी की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम जतारा श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, डिप्टी कलेकटर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री शेफाली तिवारी सहित संबंधित अधिकारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रेस कांफ्रेंस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चर्चा के दौरान कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के आम निर्वाचन का कार्यक्रम आज घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि 21 नवम्बर, नाम निर्देषन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर, नाम निर्देषन की संवीक्षा की तिथि 31, नाम निर्देषन वापसी की तिथि 2 नवम्बर, मतदान की तिथि 17 नवम्बर तथा मतगणना की तिथि 3 दिसम्बर 2023 घोषित किया गया है। टीकमगढ़ जिले से तीन विधानसभा क्षेत्र 43-टीकमगढ़, 44- जतारा अ.जा. 47- खरगापुर के लिये निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है। टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील का पूरा हिस्सा एवं दिगौड़ा तहसील कुछ हिस्सा 45- पृथ्वीपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है। आयोग के निर्देशानुसार 45- पृथ्वीपुर के लिये निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निवाड़ी जिले से किया जाना है।
इसी प्रकार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को किया गया है। जिले में कुल 696809 मतदाता है, जिसमें 364178 पुरूष, 332623 महिला 08 थर्ड जेण्डर है। कुल 415 सर्विस वोटर्स भी जिले के अंतर्गत दर्ज है। विगत आम निर्वाचन 2018 की तुलना में 84855 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिले की आबादी एवं मतदाता का अनुपात ई.पी.रेशों 65.26 है। महिला,पुरुष का लिंगानुपात 913 है। प्रारूप प्रकाशन दिनांक 02 अगस्त 2023 की स्थिति में 680922 मतदाता थे। इस प्रकार प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन की अवधि में 15887 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जिले में 18-19 आयु वर्ग के 24308 मतदाता दर्ज किये गये है वह पहली बार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का उपयोग करेगें। टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र-43 में 117550 पुरूष, 108062 महिला, 3 अन्य इस प्रकार कुल 225615 मतदाता हैं। जतारा अ.जा. विधानसभा क्षेत्र-44 में 115055 पुरूष, 106009 महिला, 03 अन्य इस प्रकार कुल 221067 मतदाता हैं। इसी प्रकार 47-खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में 131573 पुरूष तथा 118552 महिला, 02 अन्य इस प्रकार कुल 250127 मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले में कुल 808 मतदान केन्द्र 670 लोकेषन पर स्थापित किये गये हैं। इन 808 मतदान केन्द्रों में 146 शहरी क्षेत्रों में एवं 662 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं। 43-टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 224 मतदान केन्द्र लोकेषन 224, शहरी मतदान केन्द्र 88 तथा ग्रामीण मतदान केन्द्र 177 कुल 265 मतदान केन्द्र हैं। 44-जतारा अ.जा. विधानसभा क्षेत्र में 220 मतदान केन्द्र लोकेषन, 25 शहरी मतदान केन्द्र, ग्रामीण मतदान केन्द्र 231 कुल 265 मतदान केन्द्र हैं। इसी प्रकार 47-खरगापुर विधानसभा क्षेत्र 226 मतदान केन्द्र लोकेषन, 33 शहरी मतदान केन्द्र, 254 ग्रामीण मतदान केन्द्र कुल 287 मतदान केन्द्र हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री काषवानी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये कानून में प्रावधानित विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत अभी तक कुल 19232 प्रकरणों में 29007 व्यक्तियों को प्रतिबंधित करते हुये 15561 व्यक्तियों को बाउण्ड ओव्हर कराया गया है 8014 के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुये इन्हें भी शीघ्र प्रतिबंधित किया जावेगा साथ ही पुलिस के द्वारा जिले के 140 फरार ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन पर कुल 436000 रुपये का ईनाम घोषित या साथ ही 383 स्थाई वारंटी व 2908 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा आश्वस्त किया कि मतदाता प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति या समूह कानून का उल्पगंधन करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जावेगी, यह प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जायेगी।सघन एवं मुस्तैदी से चैकिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये 13155 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 3504253 रुपये, 321.98 किलो अवैध गांजा कीमत करीब 2578480 रू. मय परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट डिजायर 65 अवैध हथियार जप्त करने में सफलता पायी है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। चुनाव उद्घोषणा के साथ ही सभी 35 अंतर्राज्यीय वार्डर चैक पोस्ट, 18 अन्तर जिला चैक पोस्ट एवं विभिन्न स्थानों पर समुचित सुरक्षा संबंधी व्यवस्थायें की गई है। साथ ही निकटवर्ती राज्य के जिलो से भी सतत संपर्क रखते हुये सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है एवं समय-समय पर संयुक्त चैकिंग अभियान भी किया जायेगा। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिले में 4032 सुरक्षा बल तैनात किये जाएंगे साथ ही जिले में करीब 163 पुलिस मोबाईल टीम भ्रमण करेगी। पुलिस अधीक्षक श्री काषवानी ने अवगत कराया कि जिले में सघन निगरानी जारी है तथा संदेहात्मक व्यक्ति पर विशेष नजर रखते हुये ऐसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते है उनके विषय मे गोपनीय जारकारियों एकत्र की जा रही है। साथ ही उन्हें चिन्हित कर लाल कार्ड देकर आगाह किया जा रहा है, ऐसे व्यक्ति जो व्यवधान उत्पन्न करने वालो का साथ देंगे उन्हें भी चिन्हित कर पीला कार्ड देकर सचेत किया जा रहा है। जाम नागरिकों से ऐसे व्यक्तियों की सूचना देने, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु हरा कार्ड देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतर्राज्यीय सीमा पर आवागमन की जानकारी प्राप्त करने एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल लगाया जाएगा। यहां तक कि लिंक रोड पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। जो सतत् रूप से निरीक्षण करता रहेगा। पुलिस अधीक्षक श्री काषवानी द्वारा सदन में महत्वपूर्ण मोबाईल नम्बर पुलिस कन्ट्रोल रूम 7049128854, 7049129476 को दिया गया, निर्वाचन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी अधिकारियो के मोबाईल का प्रचार करने हेतु विश्वास पर्चियो का वितरण किया जायेगा तथा सुरक्षा संबंधी बनाए गये कन्ट्रोल रूम के नंबर से भी अवगत कराया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

