टीकमगढ़। नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब में 09 अक्टूबर 2023 सोमवार के दिन दो लड़कियों के शव मिले हैं जब एक शव स्थानीय लोगों ने देखा तब तत्काल कोतवाली पुलिस को लोगों ने सूचना दी मौके पर नगर निरीक्षक आनंद राज सहित उनकी कोतवाली की सहयोगी पुलिस टीम पहुंची और शव को वाहर निकला जब शव को बाहर निकल गया तो उसके पांव में जूते थे लेकिन एक जोडी़ जनानी जूते और बगैर सिम का मोबाइल वहां पहले से अलग से रखा हुआ था इसको देखकर पुलिस को शक हुआ कि दूसरा शव भी हो सकता है तब पुलिस ने दूसरे शव की खोजबीन की और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर छानबीन कराई तो दूसरा शव भी लड़की का बरामद हो गया आनंद राज नगर निरीक्षक ने बताया कि यह दोनों सगी बहनें हैं और कुंडेश्वर के जमडा़र गांव की निवासी हैं इन दोनों में 13 साल की पल्लवी अहिरवार और 15 साल की नंदिनी अहिरवार है जहां इन दोनों बहनों के शव महेंद्र सागर तालाब में मिले हैं हालांकि पुलिस ने दोनों शवों को पीएम आदि की कार्रवाई के लिए भेजा है और पुलिस बारीकी से इस मामले की पूरी जांच पड़ताल में जुट गई है नगर निरीक्षक आनंद राज ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा की इन दोनों के शव किंन हालातो में तालाब में पाए गए हैं आनंद राज ने यह भी बताया कि इन दोनों की मां थोड़ी मानसिक रूप से ठीक नहीं है हालांकि पुलिस पूरी मामले की छानबीन में जुट गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

