टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब अवैध शस्त्र, अवैध मादक पदार्थ, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटीयों की धरपकड एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/10/23 को दिगौड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर धामना- दीगोडा आम रोड तालाब के पास आरोपी संजय उर्फ संजू पिता शिवदयाल विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी धामना थाना दीगोडा की तलाशी लेने पर संजय विश्वकर्मा के कब्जे से अवैध रूप से एक 315 बोर का देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिलने पर जप्त कर आरोपी को 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता थाना प्रभारी दीगोडा़ ,उप निरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश राय, प्रधान आरक्षक सादिक खान, प्रधान आरक्षक अवधेश खरे, प्रधान आरक्षक प्रभु सिंह, आरक्षक शैलेंद्र रावत, आरक्षक राजेश लोधी, आरक्षक पंकज साहू का सराहनीय योगदान रहा।

