टीकमगढ़ । विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ चुनावी प्रक्रिया में जुट चुका है 10 अक्टूबर 2023 को मंगलवार होने के कारण जिले के कोने-कोने से लोग कलेक्ट कार्यालय मे जनसुनवाई कार्यक्रम के लिए आए जहां निर्धारित जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई नहीं हो रही थी क्योंकि अधिकारी-कर्मचारी चुनावी क्रियान्वयन में लग चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार तोमर ने अपने चेंबर में बैठकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई के लिए अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए आवेदकों को बारी-बारी से सुना एवं आवेदकों की समस्याओं को देखकर और पढ़कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के लिए निर्देशित किया इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार तोमर ने सभी आवेदकों को सुना और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया।

