टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने 10 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने पलेरा तहसील में ग्राम फूलपुर, पाली तथा खरगापुर तहसील में गुना एवं सरकनपुर में मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग बूथ पर जो कमियां पाई गईं हैं, उन्हें तत्काल निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री शर्मा ने मतदान केन्द्रों पर बुनयादी सुविधायें जैसे रैम्स, बिजली, पानी, छाया, भवन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर तहसीलदार खरगापुर डाॅ. एके गुप्ता, पलेरा तहसीलदार डाॅ. अवंतिका तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

