टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10.10.2023 को जिला जेल टीकमगढ़ में विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय विनोद कुमार पाटीदार एवं बृजेंद्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, ने उक्त जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को बताया कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान तनाव, अवसाद, चिंता और अनिंद्रा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन कोई भी इस पर खुलकर बात नहीं करता है। आमतौर पर लोग अनदेखी ही कर देते हैं। हालांकि वे कई तरह की मानसिक बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। मेंटल हेल्थ सभी लोगों के लिए एक बुनियादी मानव अधिकार है इसलिए दुनियाभर में मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के सपोर्ट देने के प्रयास में हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। साथ ही बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकारी है, जेल में अभिरक्षित बंदीगण को विधिक सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया,प्रतीक जैन, जेल अधीक्षक, ए.के. शुक्ल, उपाधीक्षक जिला जेल, जेल स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे। प्रेसकको यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

