टीकमगढ़ । शहर के एक स्थानीय होटल में वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे भोपाल से पधारे फैडरेशन के बरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमल अजमेरा ने सभी तीनो ईकाईयां के पदाधिकारियों की बैठक ली सभी को संगठन के प्रति दिशा निर्देश दिए श्री अजमेरा का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है वैश्य समाज के लोगों को एक जुट होकर मिलकर रहना है बाजार के आदिनाथ जैन मंदिर मे चल रहे सिध्द चक्र मंडल विधान मे श्री अजमेरा ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया व जैन समाज को संबोधित किया सभी को मिलकर रहने की बात कही बाद जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा श्री अजमेरा का सम्मान किया गया बैठक मे मंचासीन महिला ईकाई से संभागीय पूनम जायसवाल आदिनाथ मंदिर के अध्यक्ष सुनील भायजी प्रदेश उपाध्यक्ष कमल अजमेरा गहोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठैल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल व प्रमिला जैन बड़ागांव मंच संचालन सुनील घुवारा ने किया बैठक में नीलम जैन कुलदीप जैन राकेश कुमार सोनी आंनद सोनी अल्पना जैन सपना जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का आभार युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक मैनवार ने किया। प्रेस को यह तमाम जानकारी वैश्य महासम्मेलन के राकेश सोनी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

