टीकमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जहां शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मददे नजर रखते हुए शासन ने चुनावी अवधि मे जनसुनवाई को स्थगित कर दिया है अब चुनाव के उपरांत शासन के अगले आदेश आने के पश्चात ही जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

