टीकमगढ़। जिला अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रबंधन ने गुटखा खाने वाले 17 लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई जिसमें 850 रुपए वसूले गये। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ उनके अटेंडर भी जिला अस्पताल में मौजूद रहते हैं। अधिकांश लोग मुंह में गुटखा चबाते हुए और अस्पताल की दीवारों पर गुटखा थूकते हुए नजर आते हैं। इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन सख्त हुआ लगातार बार्ड में एवं अस्पताल के गेट पर गार्ड के द्वारा रेगुलर चेकिंग की जा रही है। रात्रि में भी गार्ड की टीम द्वारा गस्त की जाती है एवं गुटखा नशीले पदार्थों को चेक किया जाता है। जिसका नतीजा आज टीम के द्वारा बॉर्ड में चेकिंग की गई तो काफी कम संख्या में लोग गुटखा खाते हुए पाये गये और जो लोग गुटखा तंबाकू खाते हुए पाये गये उन लोगो पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से चालानी कार्रवाई की गई। आज 17 लोगों के ऊपर चलानी करवाई की गई। कार्यवाही के दौरान आरएमओ डॉ. डीएस भदोरिया, मैनेजर श्रीमती डॉ. अंकुर साहू. डाॅ वरदुत्त जैन, सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज सद्दाम खान और गार्ड शैलेंद विशाल विवेक मौजूद रहे।

