टीकमगढ़। 11 अक्टबर 2023 को दिगोडा़ थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता व उनके थाने की सहयोगी पुलिस टीम ने 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। जिनके कब्जे से 36700 रुपये एवं 52 तास के पत्ते बरामद कर जुआरियों पर जुआ ऐक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या व जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शनों में की है जहां उन्होंने जुआरियों को हार जीत का दाव काटते हुए पकड़ा है और उनके कब्जे से रूपयों सहित ताश के पत्ते बरामद कर जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखर की सूचना के अनुसार की है इस कार्यवाही में निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता थाना प्रभारी दिगौडा, उनि. नीरज कुमार लोधी, प्र.आर.विजय सिंह, मुकेश राय, सादिक खान, अवधेश खरे, प्रभुसिंह, आरक्षक आशीष मिश्रा, शैलेन्द्र रावत, सलमान खान, राजेश लोधी,पंकज साहू, अजीत, सुरेन्द्र एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

