टीकमगढ़ । मुख्यालय के निकट बानपुर रोड, मुक्ति धाम में श्री बांके बिहारी संकीर्तन मण्डल के मार्गदर्शन में जनसहयोग से यह कार्यक्रम विगत 22 वर्षों से संचालित हो रहा है। जिसमें पितृ पक्ष के अवसर पर साल में एक बार पूर्वजों की याद में सच्ची श्रद्धा, भजन, संकीर्तन, भोले बाबा का अभिषेक, पुष्प श्रृंगार आकर्षण साज सज्जा से सुसज्जित किया गया जिसमें श्रृंगार पं. मुकेश पाठक बनारस वालों के द्वारा किया गया । अभिषेक पं. ज्योति मिश्रा एवं पं. श्री पटैरिया द्वारा सम्पन्न कराया गया एवं पुष्प सजावट श्री पं. ओमप्रकाश सिरधर, पं. रामगोपाल शर्मा, के माध्यम से की गयी । इसके बाद महा-आरती मध्य रात्रि को की गई। जिसमें लोगों ने खूब बढ़-चढ़ कर सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। रात भर चले भजन गायन में प्रमुख रूप से पं. बद्रीविशाल चतुर्वेदी, दाऊ पुष्पेन्द्र यादव, दीपक श्रीवास्तव, ग्यासी कुशवाहा, डाॅ. प्रदीप चतुर्वेदी, मण्डल का संचालक मुख्य श्री जगदीश सोनी, बांके बिहारी एवं गोपाल यादव दादू की देखरेख हुआ । अंत में सेठ भूपेन्द्र अग्रवाल दाऊ एवं पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया ने सफल आयोजन के लिये सभी पूर्वजों को नमन कर एवं आशीर्वाद लेकर सभी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि शहर से लगे बानपुर रोड स्थित मुक्तिधाम पर पितृपक्ष के अवसर पर बीते रोज रात्रि में मुक्तिधाम पर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भव्य संगीतमय भजन कीर्तन आदि का कार्यक्रम किया गया जहां लोगों ने पहुंचकर इसका धर्म लाभ लिया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

