टीकमगढ़। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये जिला खनिज कार्यालय स्थित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग एमसीएमसी के अन्तर्गत टेलीविजन व समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने के लिये कर्मचारियों को नियुक्त किया है। एमसीएमसी कक्ष का जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग हेतु संधारित की जाने वाली पंजियों तथा कर्मचारियों द्वारा टेलीविजन व समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने से संबंधित जानकारी ली तथा आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर एमसीएमसी की नोडल अधिकारी तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री शेफाली तिवारी, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सुश्री नीता राज, षिक्षक श्री मजीद खान सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

