टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा द्वारा विधानसभा चुनाव-2023 के निष्पक्ष संपादन हेतु मदिरा के अवैध आसवन, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर कार्यवाही हेतु विशेष दल का गठन किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी पतरस बड़ा के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी टीकमगढ़ आवकारी उप निरीक्षक विजय सिंह के द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवकारी दल द्वारा ग्राम बलदेवगढ़, कैलपुरा, दरगुवा, तालमऊ, बुड़ेरा, बड़ागांव, सर्मरा में दविश दी गई, जिसमें बरेलाल राय निवासी दरगुवा, राहुल राजपूत निवासी तालमऊ एवं तालमऊ नदी के आसपास में कुल 3 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में कुल 10 पाव देसी मदिरा प्लेन, 12 नग बियर कैन, एक बोतल आरएस, 2 बोतल आईबी, एक बोतल ओसी, 4 बोतल बियर, 45 लीटर हाथभठ्ठी शराब एवं 550 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही में सीताराम सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, यशपाल सिंह एवं श्याम पटेल आबकारी आरक्षकों का विशेष योगदान रहा।

