टीकमगढ। म.प्र. के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने टीकमगढ़ के नवाचार की तारीफ की और इसको राज्यस्तरीय नवाचारों में शामिल करने हेतु कहा। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिला टीकमगढ़ में निष्पक्ष मतदान करने हेतु तथा मतदाताओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु विश्वास पर्ची का नवाचार किया गया है। मतदाताओं को अपना मत बिना किसी भेदभाव के स्वतंत्र रूप से देने को प्रेरित किया गया है। इसमें जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के नंबर दिए गए हैं तथा मतदाताओं से अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई भी समस्या हो या परेशानी हो या किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जाए या फिर उनको कोई डराए तो तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें ।साथ ही इसमें पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया गया है। इसी प्रकार टीकमगढ़ पुलिस द्वारा मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित करने तथा उनको चेतावनी देने हेतु रेट कार्ड ,येलो कार्ड का नवाचार किया गया है।….सूचना पत्र….टीकमगढ़ पुलिस द्वारा मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित करने तथा उनको चेतावनी देने हेतु रेट कार्ड ,येलो कार्ड का नवाचार किया गया है, इसमें जो व्यक्ति दबंग एवं बाहुबली प्रकार के हैं तथा मतदाताओं को परेशान कर सकते हैं। जिनकी भी ऐसी सूचना मिलती है उन्हें लाल सूचना पत्र के माध्यम से चेतावनी दी जाती है कि इस प्रकार का कार्य छोड़ दें अन्यथा उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी एवं जो लोग रेड कार्ड प्राप्त व्यक्ति के संपर्क में रहते हैं उन्हें येलो कार्ड दिया जाता है। इसके साथ ही जो संवेदनशील व्यक्ति हैं जिनको प्रलोभन व दबाव दिया जा सकता है। उनको ग्रीन कार्ड देकर उनमें सुरक्षा की भावना पैदा की गई है कि वह किसी के बहकावे में ना आए और निष्पक्ष अपना मतदान करें।

