टीकमगढ़। जिले में आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हेतु एवं लोगों को मतदान का महत्व बताने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेष शर्मा केे मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदान की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में हर वोट कीमती है, आगामी 17 नवम्बर 2023 को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवश्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए। साथ ही मतदाताओं को बताया गया कि ,जो भी व्यक्ति मतदान करता है उसे खुद ही निर्णय लेना चाहिए किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, हमारा भारत देश एक लोकंत्रात्मक देश है, जहां हर व्यस्क नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल करने का अधिकार प्राप्त है।

