टीकमगढ़। बीते दिनों से पितृपक्ष चल रहा था और पितरों की सेवा पूजा लोगों द्वारा की जा रही थी शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को पितृपक्ष का समापन हो गया जहां पितरों को विदाई दी गई इसp मौके पर लोगों ने जलाशयों पर पहुंचकर विधि विधान से पितरों की सेवा पूजा करने के पश्चात उन्हें विदाई दी और पितरों का आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों से पितृपक्ष चल रहा था जिसका समापन हुआ है जहां पितृपक्षों में लोगों ने 15 दिनों तक पितरों की पूरी सेवा कर उनसे आशीर्वाद मांगा जहां पितृ मोक्ष आवश्यक के दिन विधि विधान से पितरों को विदाई दी गई।

