टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में 16 अक्टूबर 2023 सोमवार के दिन वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्वांर माह की नवदुर्गा के द्वितीय दिन कन्या भंडारे का आयोजन किया जाएगा जहां कन्याओं को भोजन कराकर कन्याओं के पैर पूजन कर भक्त मंडल द्वारा धर्म लाभ अर्जित किया जाएगा। प्रेस को भक्त मंडल के बंशी सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम क्वांर माह की नवदुर्गा महोत्सव में प्रतिवर्ष भक्त मंडल द्वारा कराया जाता है जो इस बार भी किया जाएगा धर्म प्रेमियों से सम्मिलित होने और धर्म लाभ अर्जित करने की बात भक्त मंडल द्वारा कही गई है।

