टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा फरारी,ईनामी, स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में दिनांक 14.10.2023 को थाना प्रभारी देहात को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना देहात का 2000 रुपए का ईनामी स्थायी वारंटी सुन्नू अहिरवार पिता कुटूआ अहिरवार निवासी कुमरयाना मोहल्ला ग्राम मवई थाना देहात का मवई स्कूल के पास बैठा है जो कहीं बाहर भागने की फिराक में है, जिसको घेराबंदी कर पकड़ा जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरी. मनीष कुमार,प्रआर. शकील खान, तरबेज अली, आर.मनोज, म.आर. सपना यादव की सराहनीय भूमिका

