टीकमगढ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मध्यप्रदेष में राज्य विधानसभा के सामान्य निर्वाचन की घोषणा किये जाने के फलस्वरूप जिले में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित दल यथा-स्थैतिक निगरानी, दल, उड़न दस्ता, वीडियो अवलोकन दल आदि प्रभावी भूमिका में आ गये है। इसीक्रम में आचार संहिता के उल्लघन पर जतारा अनुभाग अंतर्गत कुल 8 एफआईआर की गईं जिसमें से एफएसटी टीम द्वारा जतारा विधान सभा में 4 दो जतारा थाना, एक बम्होरी कलां, एक लिधौरा थाना, संपात्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत शाश्कीये संपात्ति को विरूपित करने के कारण की र्गइं। पृथ्वीपुर विधान सभा अंतर्गत मोहनगढ़ तहसील में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत डीजल का अवैध परिवहन करने के कारण एक एफएसटी की गई इसके साथ ही एक्साईज एक्ट के अंर्तगत पुलिस द्वारा एक एफआईआर की गई। घुंघटा घाट यूपी बॉर्डर पर एसएसटी टीम द्वारा 1.50 लाख रुपये जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त जतारा अनुभाग के पलेरा तहसील में 2 एफआईआर आईपीसी की धारा 188 में की गई।

