टीकमगढ़ । दर्पण निवेदिता सामाजिक संस्था द्वारा मिशन कवच अभियान की शुरुआत की गई ,जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है | हमारी संस्था द्वारा अभी तक कुल 20,000 – 25,000 बालिकाओं , महिलाओ और ग्रहणियों को नि:शुल्क आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा चुकी है| आजकल आए दिन जो लड़कियों के साथ घटनाऐं घटित हो रहीं है उसकी रोक-थाम हेतु व महिलाओ, बालिकाओ को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देकर एक कदम सुरक्षा की ओर उठाने का प्रयास किया जा रहा है और रोज़गार के नए अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है| यह ट्रेनिंग सेंसाई अंजलि भटनागर की प्रशिक्षित खिलाड़ी रौनक जहां द्वारा शिशु मंदिर स्कूल में कुल 110 लड़कियों को दिया जा रहा है| सहयोगी के रूप में विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती रजनी जैन एवं समस्त टीम सम्मिलित रहती है प्रेस को यह तमाम जानकारी रौनक जहां ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

