टीकमगढ़। नवदुर्गा महोत्सव के प्रथम दिन 15 अक्टूबर 2023 रविवार को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जो उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें उम्मीदवारों के लिए नाम तय किए गए हैं कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा और उसे पार्टी का सिंबल दिया जाएगा इसी सूची में टीकमगढ़ जिले की तीनों विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस ने घोषित कर दिए हैं जिसमें टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायिका श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुना है जतारा विधानसभा सीट से श्रीमती किरण अहिरवार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। हम आपको यह भी बता दें कि जतारा रिजर्व सीट थी जहां से विधानसभा चुनाव 2023 के लिए श्रीमती किरण अहिरवार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

