टीकमगढ़ । वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव आचार संहिता के मद्दे नजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु जिले के थानों में अंर्तराज्यीय बोर्डर नाका संचालित किये जा रहे है। तथा सभी थाना प्रभारियो उक्त नको पर सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.10.2023 को एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के दिशा निर्देशन में थाना बम्होरीकला अंतर्गत अंर्तराज्यीय कनेरा नाका पर चैकिंग के दौरान थाना बम्होरीकला, चौकी कनेरा पुलिस एवं एफएसटी टीम द्वारा तीन पहिया बजाज मैजिक गाड़ी क्र० यूपी 93 डोटी 2814 से अवैध कुल मात्रा 1270 लीटर डीजल एवं पैट्रोल कीमती 1,28,000 रुपये का आरोपी राजेश पिता कृष्णा पाल निवासी बधाई मातील थाना कुड़ीला से जप्त किया गया। तथा ईसी एक्ट के तहत आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में चैकिंग के दौरान सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप क्र० यूपी 95 टी 5796 से कुल मात्रा 2325 लीटर अवैध डीजल एवं पैट्रोल कीमती 2,33,500 रुपये का आरोपी चालक उमेश पिता भजन साहू निवासी ग्राम फुटेर चक्र 2 थाना खरगापुर से जप्त कर ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में पुलिस व एफएसटी टीम द्वारा बोर्डर पर चैकिंग के दौरान ज्ञानेन्द्र पिता सीताराम गुप्ता निवासी बम्होरीकला द्वारा 70,000 रुपये संदेहात्मक रुप में रखे हुये पाये जाने से जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्होरी कला उनि. नीतेश जैन, चौकी प्रभारी कनेरा उनि.आकाश रुसिया, एफएसटी प्रभारी आर एस ठाकुर, सीआईएसएफ टीम, प्रआर.मुईन खान, प्रआर. मुकेश कुशवाह, प्रआर. नरेन्द्र लोधी, प्रआर शैलेन्द्र सिंह, आर० नागेन्द्र यादव, आर. सतीश गौतम, आर. अभिनेष यादव, आर. धर्मेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

