टीकमगढ। सागर संभागायुक्त डाॅ. वीरेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों तथा विद्यार्थियों ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली को सागर संभायुक्त डाॅ. रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर तहसीलदार, जनपद सीईओ, परियोजना अधिकारी बाल विकास सहित संबंधित अधिकारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं। ज्ञातव्य है कि विधानसभा आम चुनाव-2023 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को बताया जा रहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है।

