टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा दिनांक 18.10.2023 को थाना दिगौड़ा अंतर्गत ग्राम बीरऊ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम द्वारा ग्राम धामना, बछौड़ा, मऊ बुजुर्ग, खरोई के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आमजनों से जन संवाद कर विश्वास पर्चियों का वितरण किया एवं निष्पक्ष मतदान कराने का आश्वासन देकर बिना डर भय के स्वेच्छा से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया । साथ ही जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपा श्री गुप्ता के साथ कलेक्ट्रेट में टीकमगढ़ की तीनों विधानसभा हेतु नामांकन भरे जाने वाले स्थलों एवं पॉलिटेक्निक स्कूल में स्थित स्ट्रांगरूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली ।

