टीकमगढ़ । विधानसभा सीट टीकमगढ़ से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के निज निवास पर गुरूवार की सुबह 08 बजे के आसपास असम पुलिस की एक टीम लेकर कोतवाली नगर निरीक्षक आनंद राज पहुंचे। जैसे ही पूर्व मंत्री श्री बुन्देला ने खाकी वर्दीधािरयों को अपने निवास परिसर में देखा तो उन्होंने उनसे यहां आने का कारण जाना इसके उपरांत असम पुलिस ने श्री बुन्देला से असम प्रदेश के किसी मामले में जांच करने का उल्लेख किया इसके उपरांत उन्होंने अपने सारे मकान की जांच करने की अनुमति दी। हालांकि जांच में सही तथ्य नहीं मिलने पर कोतवाली पुलिस सहित असम पुलिस को वेरंग लौटना पड़ा। यह सारा मामला घंटो तक जारी रहा इस दौरान हजारों की संख्या में पूर्व मंत्री समर्थक उनके निवास पर एकत्रित हुए। गुरूवार की सुबह आठ बजे के आसपास कोतवाली नगर निरीक्षक आनंद राज के साथ असम पुलिस की एक टीम तालदरवाजा स्थित विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के निवास पर बगैर सूचना दिए पहुंचे। टीम को देखते ही पूर्व मंत्री श्री बुन्देला ने पुलिस की दोनों टीमों से बात की तो पुलिसकर्मी सही ठंग से उसका जबाव नहीं दे पाए और उन्होंने असम प्रदेश की किसी कोर्ट के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि आपके घर की तलाशी लेना है। इस बात पर कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने सहमति जताते हुए कहा कि मैं शासन के निर्देशाें का पालन करता हूं। आपकी टीम बेहिचक मेरे घर की तलाशी ले सकती है। मेरा सहयोग टीम के साथ है। घंटाें तक पुलिस की टीम यादवेन्द्र सिंह के निवास की संपूर्ण जानकारी एकत्रित करती रही इसके बावजूद भी टीम को यहां से कोई तथ्य नहीं मिला तो उसे अपने प्रदेश के लिए खाली हाथ लौटना पड़ा।,,,,,,,,अपना पल्ला झाड़ने प्रत्याशी के पुत्र से की पूछतांछ,,,,,,,,, असम पुलिस से आए सीआईडी
इंस्पेक्टर उत्तम डोले ने अपना पलड़ा झाड़ने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह के पुत्र युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शास्वत सिंह बुन्देला से पूछतांछ की सीआईडी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के आधार पर जांच में सहयोग के लिए शास्वत का मोबाइल, पेनकार्ड और आधार कार्ड जब्त किया है। वहीं इस मामले में यादवेन्द्र सिंह बुन्देला का कहना है कि प्रदेश एवं केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व मेरा चुनाव प्रभावित करना चाहता है इसकी रणनीति पूर्व से तैयार थी इसी सोची समझी साजिश के तहत यह सारा कृत्य संपादित किया जा रहा है। जिससे मेरा परिवार सहमा हुआ है मैं और मेरा परिवार चुनाव प्रचार करने में सोच समझकर दिशा तय करेंगे हमारे साथ विधानसभा क्षेत्र की जनता है उनसे राय शुमारी की जाएगी। जनता से बातचीत के उपरांत आगामी कार्यक्रम तय किया जाएगा।,,,, चुनावी समय में बदनाम करने की साजिश,,,,, वही इस संबंध में पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी ने टीकमगढ़ विधानसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है जहां ऐसे समय में राजनीतिक षड्यंत्र के चलते बदनाम करने की एक साजिश है और प्रदेश भर में ऐसी कारवाइयां भाजपा द्वारा कराईं जा रही है जिससे कि कांग्रेस बदनाम हो हालाकि इन हालातो में कांग्रेस किसी भी कीमत पर डरने वाली नहीं है जनता जनार्दन सब कुछ जानती है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यह भाजपा की षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है।,,,,,,,,पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय संगठन से हुई बात,,,,,,,कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू इस घटनाक्रम की जानकारी लगते ही दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास पर पहुंच गए और उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में भाजपा की दमनकारी नीति चल रही है इसी दमनकारी नीति का शिकार टीकमगढ़ प्रत्याशी को बनाया जा रहा है। मेरी बात राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के समस्त नेताओं से हो चुकी है। टीकमगढ़ जिले की सभी सीटें कांग्रेस जीतने जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को प्रत्याशियों का टोटा है इससे भयभीत होकर वह ऐसी कार्यवाही करा रही है। उल्लेखनीय कि इस समय आगामी विधानसभा 2023 का चुनावी माहौल चल रहा है और इस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है जहां टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार चुना है जहां इस कार्यवाही के दौरान अनेक लोगों का यह भी कहना था कि जब मामला 2022 का था तो चुनाव के समय पर ही इस प्रकार की कार्यवाही क्यों? और आचार संहिता भी लगी हुई है जहां इस कार्यवाही को लेकर लोगों ने अनेक सवाल भी खड़े किए हैं लेकिन कांग्रेस के लोगों और पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह का यही कहना है कि यह राजनैतिक षड्यंत्र के चलते कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। जो जानकारी टीम के द्वारा शाश्वत से मांगी गई है वह उन्हें उपलब्ध भी कराई गई है जिसमें उनका मोबाइल नंबर आधार कार्ड पैन कार्ड आदि उपलब्ध टीम को करा दिए गए हैं।