टीकमगढ़। गुरुवार 19 अक्टूबर 2023 के दिन एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे ने शिकायतों के आधार पर कार्यवाही करते हुए छोटी गल्ला मंडी नजाई में मूंगफली की किसानों से जो खरीदी की जा रही थी उसमें किसानों को कई अशुभदाऐं हो रही थीं और किसानों के साथ क्रेता गड़बड़ियां भी कर रहे थे जिसकी शिकायतें मिलने पर एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे ने तत्काल प्रभाव से इस पर संज्ञान लेते हुए छोटी गल्ला मंडी सहित बड़ी गल्ला मंडी पहुंचे और दिशा निर्देश दिए की मूंगफली की खरीदी छोटी गल्ला मंडी नजाई में नहीं की जाएगी और यह पूर्णत खरीदी बड़ी गल्ला मंडी में ही की जाए जिसको लेकर किसानों ने खुशी भी जताई है और उनके इस कदम को सराहनीय भी बताया है जब इस संबंध में टीकमगढ़ एसडीएम संजय कुमार दुबे से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि शिकायतें मिलने के आधार पर यह कदम उठाया गया है जहां छोटे मझोले किसानों को छोटी गल्ला मंडी में बड़ी समस्याएं हो रही थी और उनके साथ खरीदी के दौरान गड़बड़ियां भी की जा रही थी जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है और यहां छोटी नजाई गल्ला मंडी में मूंगफली खरीदी को लेकर टैक्स भी चोरी हो रहा था अब बड़ी गल्ला मंडी में जब किसान अपनी मूंगफली लेकर जाएगा तो उसको उचित रेट पर दाम भी मिलेगा और शासन को टैक्स भी मिलेगा श्री दुबे ने यह भी बताया कि यह कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी और यहां छोटी गल्ला मंडी में निगहरानी को लेकर कुछ-एक निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो कि यह निगाहरानी करेंगे कि किसी भी किसान के साथ कोई भी गड़बड़ियां ना हो और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं ना हों। एसडीएम श्री दुबे ने यह भी बताया कि किसानों की और अन्य फसलों को लेकर भी छोटी गल्ला मंडी नजाई में लगातार निगहरानी रखी जाएगी कि उनके साथ कोई भी गड़बड़ियां ना हो। एसडीएम श्री दुबे कि इस कार्यप्रणाली को लेकर गल्ला मंडी के व्यापारी पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सहित अन्य व्यापारियों ने भी एसडीएम के इस कार्य को सराहनीय बताया है।……..एसडीएम ने की अपील…… एसडीएम संजय दुबे ने किसानों से यह अपील भी की है कि अपनी अनाज ज्यादातर बड़ी गल्ला मंडी में ही बेचैं जिससे कि शासन को टैक्स का नुकसान ना हो और किसानों का भी किसी समस्याओं का सामना ना हो उन्होंने किसानों से यह बात कही है कि अपना अनाज बड़ी गल्ला मंडी में ही बेचैं।

