टीकमगढ़ । नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। इन नौ दिनों में मां शक्ति की भक्ति की जाती है गुजरात से शुरू हुआ गरबा नृत्य आज देश विदेश तक किया जाता है इंदौर मालवा से गरबा लेकर आई टीकमगढ़ जिले में नींव रखने वाली श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल अपनी समिति के साथ मिलकर आँठवा वर्ष मनाने जा रही हैं टीकमगढ़ जिले का सुप्रसिद्ध गरबा महोत्सव 2023 का प्रशिक्षण सत्र संपन्न हो गया है। नवरात्रि की सप्तमी और अष्टमी 21 अक्टूबर 22 अक्टूबर 2023 को भव्य गरबा का कार्यक्रम झांसी रोड स्थित सिल्वर रिसोर्ट में आयोजित होगा । कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रजनी,पूनम जायसवाल ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस आयोजन में 360 बच्चों, युवतियो, महिलाओं ने भाग लिया है । किड्स ग्रुप को निश्चित उपहार दिया जाएगा । कार्यक्रम के अंत में नॉनस्टॉप गरबा, 10 लकी ड्रा उपहार, स्वादिष्ट व्यंजन और शॉपिंग का आनंद लेते हुए पूर्णतया पारिवारिक माहौल में सांस्कृतिक आयोजन तैयार किया गया है । अहमदाबाद से आए चिका सर द्वारा 25 दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया । समिति सदस्य डॉ अभ्या जैन, नीतू द्विवेदी, हेमा भागवानी , गुरु श्रीवास्तव, रवि यादव ,रिषभ जैन, देवेंद्र भास्कर एवं 15 वॉलंटियर टीम में शामिल है दर्शकों के लिए कूपन की व्यवस्था भी की गई है जो कि कार्यक्रम स्थल पर भी उपलब्ध होंगे ।

