टीकमगढ़। बीते दिनों से भाजपा की सूची जारी होने को लेकर बड़ी ही माथा-पच्ची प्रदेश स्तरीय और केंद्र स्तरीय नेताओं में हो रही थी और काफी माथा पच्ची के पश्चात आखिरकार शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को भाजपा की सूची विधानसभा चुनाव 2023 के उम्मीदवारों को लेकर जारी हुई जहां इस सूची में टीकमगढ़ और निवाड़ी दोनों जिले की विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए भाजपा ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार टीकमगढ़ विधानसभा से वर्तमान में जो विधायक थे उन्हीं को पुनः टिकट दिया गया है और भाजपा ने फिर से टीकमगढ़ विधानसभा के लिए राकेश गिरी गोस्वामी को अपना उम्मीदवार चुना है। वही जतारा में भी भाजपा ने वर्तमान विधायक हरिशंकर खटीक को पुनः उम्मीदवार बनाया है और जतारा विधानसभा से उन्हें भाजपा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वही निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव को फिर से भाजपा ने पृथ्वीपुर विधानसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। और निवाड़ी विधानसभा के लिए वर्तमान जो विधायक थे अनिल जैन उन्हीं को पुनः भाजपा ने निवाड़ी विधानसभा के लिए उम्मीदवार चुना है। जहां भाजपा ने टीकमगढ़ और निवाड़ी दोनों जिलों की विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को दोहराया है हालांकि खरगापुर विधानसभा के लिए इस सूची से पहले ही नाम घोषित कर दिया गया था जहां खरगापुर विधानसभा से मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्य मंत्री सुश्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को टिकट दिया गया था जो खरगापुर विधानसभा के उम्मीदवार हैं और वर्तमान में भी राहुल सिंह लोधी खरगापुर विधानसभा से विधायक थे और अब वह पुनः खरगापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि टीकमगढ़ विधानसभा मे भाजपा के उम्मीदवार को लेकर लोगों की ज्यादा नजरे गड़ीं हुईं थी क्योंकि टीकमगढ़ विधानसभा में भाजपा से टिकट मांगने वालों में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने टीकमगढ़ तथा निवाड़ी दोनों जिलों की विधानसभा सीटों पर 2023 के इस विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवारों को दोहराया है जिसमें कहीं भी किसी भी विधानसभा सीट पर कोई नया चेहरा इन दोनों जिलों में भाजपा ने नहीं उतारा है।

