टीकमगढ़ । वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव आचार संहिता के मद्दे नजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु जिले के थानों में अंर्तराज्यीय बोर्डर नाका संचालित किये जा रहे है। तथा सभी थाना प्रभारियो उक्त नाको पर सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.10.2023 को एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के दिशा निर्देशन में थाना बम्होरीकला अंतर्गत अंर्तराज्यीय कनेरा नाका पर चैकिंग के दौरान थाना बम्होरीकला, चौकी कनेरा पुलिस एवं एफएसटी टीम द्वारा बोर्डर पर चैकिंग के दौरान हरिचंद्र पिता गुलु रजक निवासी कंजना थाना बम्होरीकला द्वारा 4,00,000 रुपये संदेहात्मक रुप में रखे हुये पाये जाने से जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्होरी कला उनि. नीतेश जैन, चौकी प्रभारी कनेरा उनि. आकाश रुसिया, एफएसटी प्रभारी आर एस ठाकुर, सीआईएसएफ टीम, प्रआर. मुईन खान, प्रआर. मुकेश कुशवाह, प्रआर. नरेन्द्र लोधी, आर. नागेन्द्र यादव, आर. सतीश गौतम, आर. अभिनेष यादव, आर. धर्मेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

