टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा, अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।इसी तारतम्य में अतिरिक पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना दिगौड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 20.10.2003 को मुखविर से प्राप्त अवैध गांजे की सूचना पर ग्राम धामना में रेड कार्यवाही कर आरोपी हरनाम सिंह बुंदेला पिता देशपत सिंह बुंदेला उम्र 50 साल निवासी धामना थाना दीगौड़ा अपने घर के बेड़ा में गांजा के 81 नग हरे पेड़ बजनी 78.800 किलोग्राम 2,36700 रुपए के लगाए मिला जिन्हें जप्त कर आरोपी को थाना दीगौड़ा में 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता, उप निरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक विजय घोष, मुकेश राय, प्रभु यादव का सराहनीय योगदान रहा।

