टीकमगढ़। बी क्लब शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती महक अग्रवाल और उनकी टीम ने शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को कलेक्ट्रेट के समीप स्थित एक होटल में दोपहर करीब 02 बजे प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष वी क्लब शक्ति द्वारा गरबा नाइट कंपटीशन कार्यक्रम का आयोजन आगामी 25 एवं 26 अक्टूबर 2023 को पुष्प वाटिका गार्डन में शाम करीब 06 बजे से किया जाएगा इस गरबा नाइट कंपटीशन कार्यक्रम को लेकर वी क्लब शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती महक अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के संबंध में तमाम पत्रकारों को जानकारियां दीं और कार्यक्रम के बारे में बताया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें करीब 200 प्रतिभागी महिलाएं और लड़कियां सम्मिलित होगी और यह कार्यक्रम शाम करीब 06 बजे से आगामी 25 एवं 26 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगा प्रेस वार्ता के दौरान उनकी टीम की तमाम पदाधिकारी महिलाएं और प्रतिभागी मौजूद रहीं। बी क्लब शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती महक अग्रवाल ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर लगातार बीते दिनों से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह कार्यक्रम पूरी तैयारियों के साथ बड़े ही आनंदपूर्वक किया जाएगा।

