टीकमगढ़। विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए विधायक राकेश गिरी गोस्वामी रविवार सुबह टीकमगढ़ पहुंचे।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश गिरी का जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में भाजपा के झंडे और गले में भाजपा की पट्टी धारण कर भाजपा के नरे लगाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए नारेबाजी की। वहीं विधायक और भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि जनता और संगठन के विश्वास पर वह खरे उतरेंगें। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पिछले 05 वर्षों में उन्होंने टीकमगढ़ विधानसभा में जो विकास कार्य किए हैं, उन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे। विधायक राकेश गिरी का कहना था कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करेंगे और टीकमगढ़ सहित पूरे प्रदेश में भाजपा विजय होकर सरकार बनाएगी। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता टीकमगढ़ स्टेशन से होकर विधायक निवास पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी का जगह-जगह लोगों के द्वारा स्वागत कर उनके सहयोग की बात कही गई। भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी के द्वारा शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

