टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव-2023 अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री षिवप्रसाद एस ने विधानसभ क्षेत्र-47 खरगापुर में एसएसटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक श्री षिवप्रसाद एस ने एसएसटी टीम द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देषित किया कि सभी टीमें मुस्तैदीपूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा चुनावी दायित्व में उदासीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। टीम अलर्ट होकर कार्रवाई करें। यह भी ध्यान रखें कि कार्रवाई नियमानुसार की जाए। उन्होंने टीम के सदस्यों को बताया कि टीमों को कार्रवाई करते समय संदिग्ध मामलों पर फोकस करना है। उन्होंने कहा न केवल बड़े वाहन बल्कि छोटे वाहनों पर भी कड़ी निगरानी की जाए। कार्रवाई करते समय टीम के सदस्यों का व्यवहार संयमित होना चाहिए।

