वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव-2023 आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.10.2023 को एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के दिशा निर्देशन में थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत बुडे़रा तिगैला पर चैकिंग के दौरान थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा, चैकिंग के दौरान यूनिस खान निवासी बल्देवगढ़ से ऑल्टो 800 कार से 1,00,000 रुपये संदेहात्मक रुप में रखे हुये पाये जाने से जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार सोनी, उप निरीक्षक अमित साहू, सहायक उप निरीक्षक सुहाग चंद्र, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक अब्बास अली, आरक्षक नरेंद्र जाट, आरक्षक राहुल गुर्जर, आरक्षक महेंद्र प्रजापति, नगर रक्षा समिति सदस्य सनी प्रजापति उपस्थित रहे।

