टीकमगढ़। जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी की उपस्थिति में आज दिनांक 23.10.23 को थाना जतारा अंतर्गत ग्राम अब्दाबम्होरी,टानगा,लिधोराताल ,सगरवारा,उदयपुरा,गर्रोली,मुहारा,बैरवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के द्वारा थाना प्रभारी लिधौरा निरीक्षक अशोक पाटीदार की उपस्थिति में थाना लिधौरा अंतर्गत ग्राम ईशौन,अपरवल,मातौल, सतगुवां के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आमजनों से जन संवाद कर विश्वास पर्चियों का वितरण किया एवं निष्पक्ष मतदान कराने का आश्वासन देकर बिना डर भय के स्वेच्छा से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

