टीकमगढ़। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा हो चुकी है एवं नाम निर्देशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी राकेश गिरि गोस्वामी ने सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को रिटर्निंग ऑफिसर टीकमगढ़ संजय दुबे के समक्ष अपना नाम निर्देषन पत्र जमा किया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर से कांग्रेस पार्टी की अभ्यर्थी श्रीमती चंदा सिंह गौर ने रिटर्निंग ऑफिसर खरगापुर विजय कुमार सेन के समक्ष अपना नाम निर्देषन पत्र जमा किया। ज्ञातव्य है कि जिले की विधानसभा क्षेत्र 43-टीकमगढ़, 44-जतारा अ.जा. एवं 47-खरगापुर के लिये नाम निर्देशन पत्र जिला मुख्यालय पर ही प्राप्त किये जा रहे है। 43-टीकमगढ़ के लिये नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग टीकमगढ़ के समीप जमा होगें। 44-जतारा विधानसभा क्षेत्र के लिये नाम निर्देशन पत्र संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल पर स्थित वित्त कक्ष कक्ष क्रमांक 110 में जमा किये गये जायेगें तथा 47-खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के लिये संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल पर स्थित न्यायालय अपर कलेक्टर टीकमगढ़ कक्ष क्रमांक 123 में नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2023 को पूर्ण होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरांह 3 बजे तक जमा किये जायेंगे। शासन द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किये जायेंगे। अतः 22 अक्टूबर रविवार, 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर महर्षि बाल्मिकी जयंती अवकाश, 29 अक्टूबर रविवार को नाम निर्देशन पत्र जमा नही होंगे। इस प्रकार केवल 21, 23, 25, 26, 27 और 30 अक्टूबर 2023 कुल 6 तिथियों में नाम निर्देशन पत्र जमा किये जा सकेंगे। 31 अक्टूबर 2023 को जमा हुये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी, एक नवम्बर तथा दो नवम्बर को अपरांह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकते है। उसी दिन अपरांह 3 बजे के बाद सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।

