टीकमगढ़ । वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव-2023 आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 25.10.2023 को एसडीओपी राहुल कटरे के दिशा निर्देशन में थाना देहात प्रभारी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पैसे लेकर मवई से टीकमगढ़ तरफ जा रहा है सूचना पर थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत धजरई मवई से कारी रोड पर चैकिंग के दौरान थाना देहात पुलिस द्वारा भानु प्रताप राय उर्फ भन्नू पिता घासीराम राय निवासी ग्राम मामौन थाना देहात से 1,33,450 रुपये संदेहात्मक रुप में रखे हुये पाये जाने से FST टीम को बुलाकर जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक राहुल पटेरिया, आरक्षक अवनीश पुरी एवं आरक्षक चालक कपिल शर्मा एवं FST टीम की

