टीकमगढ़ । आदर्श आचार संहिता के तहत जिले में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में थाना दिगौड़ा अंतर्गत एरिया डोमिनेशन हेतु पुलिस, सीआईएसएफ के सशस्त्र जवानों की संयुक्त टीम के द्वारा एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में थाना प्रभारी दीगौडा़ निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता एवं उप निरीक्षक नीरज लोधी की उपस्थिति में थाना दिगौड़ा के क्षेत्र के ग्राम बमोरीखास, वीरऊ, खरोई, मऊ, बछौड़ा, नादिया, बिजरावन, सहराई, बिलगांय,वेदऊ, एवं दिगौड़ा में प्रभावी फ्लैग मार्च कर लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित कर विश्वास पर्ची, रेड कार्ड, यलो कार्ड, एवं ग्रीन कार्ड वितरित किए गए एवं निर्भीक होकर मतदान करने को बताया गया।

