टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ का महासदस्यता अभियान नवमी तिथि से शुरु हो गया है जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा बनाया गया गैरराजनैतिक संगठन है इसमें हर तीन साल में सदस्यता होती है जो इस बार नवदुर्गा की नवमी तिथि से प्रारंभ हुई है भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ इस बार लगभग 50 हजार नये सदस्यों को संगठन से जोड़कर किसान महाशक्ति बनकर उभरेगा। भारतीय किसान संघ अब गांव गांव जाकर जनजागरण व अपने पुराने सदस्यों के साथ सदस्यता अभियान चलाएगा इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि व जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने मोहनगढ़ तहसील के ग्राम नादिया में एक भागवत कथा के समापन पर जाकर मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष केशवदास कुशवाहा व दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष को सदस्यता की बंदी दी। साथ में दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष व मोहनगढ़ तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख बृजेंद्र कुमार प्रजापति मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करती है।

