टीकमगढ़। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा हो चुकी है एवं नाम निर्देशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत आज टीकमगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा अ.जा. से 3 तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर 4 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देषन पत्र जमा किये। तदनुसार विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा अ.जा. से अनीता पत्नी प्रभुदयाल ने आम आदमी पार्टी, प्रभुदयाल पिता भगवानदास ने आम आदमी पार्टी तथा राजेन्द्र अहिरवार ने निर्दलीय अभ्यर्थी ने रिटर्निंग ऑफिसर जतारा श्री लोकेन्द्र सिंह सरल के समक्ष अपना नाम निर्देषन पत्र जमा किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर से अभ्यर्थी राहुल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, लखन लाल लोधी ने भारतीय सभ्यता पार्टी, शोभाराम रैकवार ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी तथा श्याम रतन उर्फ भक्ति तिवारी ने समाजवादी पार्टी से रिटर्निंग ऑफिसर खरगापुर श्री विजय कुमार सेन के समक्ष अपना नाम निर्देषन पत्र जमा किया। ज्ञातव्य है कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2023 को पूर्ण होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरांह 3 बजे तक जमा किये जायेंगे। शासन द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किये जायेंगे। इस प्रकार केवल 21, 23, 25, 26, 27 और 30 अक्टूबर 2023 कुल 6 तिथियों में नाम निर्देशन पत्र जमा किये जा सकेंगे। 31 अक्टूबर 2023 को जमा हुये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी, एक नवम्बर तथा दो नवम्बर को अपरांह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापिस लिये जा सकते है। उसी दिन अपरांह 3 बजे के बाद सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।

