टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुडे़रा उप निरीक्षक रश्मि जैन द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम दरगुवां में राजाराम उर्फ राजू लोधी उम्र 44 साल निवासी दरगुवां के घर के सामने रेड करवाई कर आरोपी राजाराम लोधी व उसकी पत्नी से दो प्लास्टिक की बोरियां जप्त की जिसमें 15 किलो 260 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,28,900 रुपए का पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी राजाराम लोधी व उसकी पत्नी को थाना बुडे़रा में 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुडे़रा उप निरीक्षक रश्मि जैन, उप निरीक्षक मनोज पटेल, सहायक उप निरीक्षक रतीराम, प्रधान आरक्षक विजय वर्मा, अनिल रिछारिया, देवेंद्र ठाकुर आरक्षक अजीत बुंदेला अंकित दुबे, आरक्षक चालक दीपचंद अहिरवार, महिला आरक्षक सुमन पटैरिया की सराहनीय भूमिका रही।

