टीकमगढ़। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्वेता अहिरवार ने 26 अक्टूबर 2023 गुरुवार के दिन सुबह करीब 11 वजे नगर के स्थानीय नजर बाग प्रांगण में स्थित अपने निज निवास पर एक प्रेस वार्ता की इस मौके पर उनके पिता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अहिरवार सहित अन्य एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। श्वेता अहिरवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आरक्षित सीट विधानसभा क्षेत्र जतारा में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में और पार्टी की रीति -नीति के अनुसार काफी मेहनत की और पार्टी का काम भी किया जहां मेरे द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के बतौर दावेदारी भी की गई थी जहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे आश्वासन भी दिया गया था कि जतारा से आपको टिकट दिया जाएगा और मेरा नाम भी सर्वे में शीर्ष नेतृत्व के पास था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके चलते मुझे आघात पहुंचा है और मेरा मन भी दुखी हुआ है लेकिन उसके बावजूद भी में कांग्रेस पार्टी में ही रहूंगी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए एवं कांग्रेस पार्टी के लिए ही काम करूंगी एवं मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करूंगी। प्रेस वार्ता के दौरान श्वेता अहिरवार ने कहा कि मेरे पिता अशोक अहिरवार करीब 35 वर्ष से कांग्रेस के लिए निरंतर कांग्रेस की रीति- नीति के अनुसार काम करते आ रहे हैं और सदैव कांग्रेस के क्रियान्वयन के लिए तत्पर रहते हैं मैंने भी बचपन में ही अपने घर में कांग्रेस का झंडा लगा हुआ देखा था और मैं भी पूर्णता कांग्रेस के लिए ही समर्पित हूं और कांग्रेस के लिए ही काम कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।