नामांकन जमा करने समर्थकों के साथ पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी
नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/विधानसभा चुनाव में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया चल रही है । 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन जमा कर सकते हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को नर्मदा पुरम विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन जमा किया । नर्मदा पुरम सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज भगवती प्रसाद चौरे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया । चौरे के साथ भाजपा से रूठे और टिकट बदलने की मांग करने वाला खेमा भी पहुंचा। भगवती चौरे समर्थकों के साथ दोपहर को सेठानी घाट पर एकत्रित हुए। नर्मदा पूजन करने के बाद वे पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भीड़ उनके साथ थी। भाजपा से नाराज खेमे में डॉक्टर राजेश शर्मा, अखिलेश खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, आनंद बुंदेला, संदेश पुरोहित सहित कुर्मी समाज के लोग और अन्य लोग भी शामिल थे। भगवती चौरे ने नामांकन दाखिल किया । ज्ञात होगी कि भाजपा ने अपना उम्मीदवार डॉक्टर सीतासरन शर्मा को बनाया है।श्री कुशल पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री अखिलेश खंडेलवाल श्री भगवती चौरे पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, श्री राजेश शर्मा राजेंद्र ठाकुर श्री नीलेंद्र पटेल जनपद उपाध्यक्ष, श्री दीपक अग्रवाल संदेश पुरोहित , श्री नीरज बरगले अनिल बुंदेला कल्पेश अग्रवाल श्री सुनील कुमार राठौर श्री शैलेंद्र दीक्षित , श्री उमेश पटेल महेंद्र तोमर राजा तिवारी श्री दीपक महालहा दीपक बस्तरवार , श्री लक्ष्मीनारायण देवहरे , श्री शिवकिशोर रावत पार्षद इटारसी, श्री यज्ञदत्त गौर पार्षद इटारसी, श्री कुलदीप रावत , श्रीमती संगीता सोलंकी पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्री लक्ष्मण बैस अतुल भंडारी श्री मुकेश अग्निहोत्री धर्मेंद्र राठौड़ गोपाल चौरे अनंत वर्मा राजू चौरे सरपंच पांजरा, श्री तेजकुमार गौर पार्षद जिलाध्यक्ष कुर्मी समाज, श्री रेवेंद्र चौहान,

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

