टीकमगढ़ । विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिले में समस्त थाना, चौकी अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र एवं अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में नाके एवं चेक पोस्ट बनाकर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु पुलिस वल तैनात किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा दिनांक 27.10.2023 की देर रात्रि में खजरी चौकी अंतर्गत स्थित उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर तैनात चैक पोस्ट एवं कनेरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर तैनात चैक पोस्ट का निरीक्षण कर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता से अपनी ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया साथ ही ग्राम मांची में एसएसटी टीम को चैक किया।

