टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे न्यायाधीशगणों के साथ बैठक दिनांक 27.10.2023 को आयोजित हुई। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जावे। उक्त बैठक में माननीय सुभाष कुमार सोलंकी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, विशेष न्यायाधीश माननीय श्रीमती गीता सोलंकी, जिला न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार, माननीय अरविन्द प्रताप सिंह चैहान, माननीय प्रणयदीप ठाकुर, माननीय अनिल करौरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्रीमती सपना पोर्ते, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अमन सिंह भूरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अमित निगम, माननीय अरविन्द सिंह, माननीय प्रदीप सोनी, माननीय संगम सिंह, माननीय सुश्री रिशु भगत, माननीय श्रीमती नूतन रावते उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

