टीकमगढ़। जिले में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशानुसार बॉर्डर पर लगातार चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। एएसपी सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के द्वारा मार्गदर्शन मिलने के बाद इसी क्रम में बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी एसएसटी टीम प्रभारी दिनेश कुमार साहू के साथ मिलकर 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार के दिन धसान नदी के पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी उसी समय टीकमगढ़ से आ रही एक कार को रोककर चैक किया गया जिसमे लखन पिता पुरषोत्तम उम्र 37 साल निवासी टीकमगढ़ के पास 96,700 रुपए उसके बैग में रखे मिले। जो मौके पर कोई उचित दस्तावेज या जानकारी रूपए के संबंध में नहीं बता पाया । उक्त राशि को एफ एसटीटीम प्रभारी के द्वारा जप्त किया जाकर सुरक्षित कोषालय टीकमगढ़ ले जाया गया। प्रयास को यह तमाम जानकारी थाना प्रभारी बड़ागांव त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

