टीकमगढ़ । मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय टीकमगढ़ में प्राचार्य एवं रासेयो अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान गतिविधियों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय में मतदान हेतु निबंध प्रतियोगिता रंगोली एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निबंध में कुमकुम,रंगोली में आयुषी कुशवाहा,मेहंदी गोल्डी यादव,पोस्टर रिया अहिरवार प्रथम स्थान प्राप्त किया । इन छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये इस अवसर पर डॉ आर.एम.दुबे,डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह,डॉ माधवी सालुंके,डॉ अनुभा शर्मा,डॉ रमाशंकर शुक्ल,कु.आस्था जैन,खूबचन्द्र, मनोज,कैलाश, व छात्रायें उपस्थित रही । प्रेस को यह तमाम जानकारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

