टीकमगढ़। शहर के अति प्राचीन पारस धाम पंचायती मझार जैन मंदिर में आचार्य भगवान 108 विद्यासागर जी महाराज का 78 वां अवतरण दिवस आज 28 अक्टूबर 2023 शरद पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। प्रातः 06 बजे से श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा इसके पश्चात आचार्य भगवान की पूजन होगी। प्रदीप जैन बम्होरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शहर की नंदीश्वर कॉलोनी स्थित आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी में छुल्लक 105 नय सागर जी महाराज का चतुर्मास चल रहा है। उनके सानिध्य में आदिनाथ धाम में आचार्य भगवान विद्यासागर महाराज का 78वां अवतरण “दिवस मनाया जाएगा प्रातः 6.30 बजे से श्री जी का अभिषेक शांति धारा इसके पश्चात आचार्य श्री पूजन होगी। दोपहर 02 बजे विद्त संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शाम 7.30 बजे से विद्याधर से विद्यासागर नाटक का भव्य मंचन नंदीश्वर कॉलोनी महिला मंडल एवं नंदीश्वर बालिका मंडल द्वारा किया जाएगा।…..पारस धाम पंचायती मंदिर में होगा औषधि ई मलहम का निशुल्क वितरण…..पारस धाम मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर निशुल्क ई मलहम औषधि का निशुल्क वितरण भी आज किया जाएगा अतिशय क्षेत्र बंधाजी में विराजमान मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज के संघस्थ मुनिश्री 108 निसर्ग सागर जी महाराज द्वारा आचार्य श्री के अवतरण दिवस के अवसर पर एक औषधि का निर्माण किया गया है जिसका निशुल्क वितरण शरद पूर्णिमा के दिन जैन आगम पाठशाला की बहनों के द्वारा पारस धाम पंचायती मंझार जैन मंदिर में किया जाएगा। मुनि श्री निसर्ग सागर जी महाराज ने बताया कि इस औषधि का निर्माण इमली को बीजों से तैयार किया गया है। यह औषधि हमारे शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे सोरायसिस का दर्द जोड़ों का दर्द ,हाथ पैर ,कमर , घुटनों ,पैर की पंजों एवं इन स्थानों पर दर्द होने पर जलन, दाद, खाज, खुजली फंगस सर्दी, खांसी गले में खराश में आयुर्वेदिक औषधि कारगर सिद्ध हो रही है। बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन अतिशय क्षेत्र बंधाजी में शनिवार को पूर्णमासी कलश की स्थापना मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में होगी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर बंधा जी में हजारों लोग कलश स्थापना में शामिल होंगे। मुनि श्री के सानिध्य में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का 78 वा अवतरण “दिवस मनाया जाएगा। कमेटी द्वारा आयोजन की समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है।

