टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेश शर्मा द्वारा थाना प्रभारी चंदेरा उप निरीक्षक अंकित दुबे की उपस्थिति में आज दिनांक 27.10.2023 को थाना चंदेरा अंतर्गत ग्राम फतेह का खिरक,पठारी,चंदेरा खास, कछियागुडा, मैंदवारा के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आमजनों से जन संवाद कर विश्वास पर्चियों का वितरण किया एवं निष्पक्ष मतदान कराने का आश्वासन देकर बिना डर भय के स्वेच्छा से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उपरारा रानीपुर तिगैला बॉर्डर नाका को चैक किया।

